भारत के पड़ोसी देशों व स्थलीय सीमा रेखाओं के नाम
क्षेत्रफल
व जनसंख्या की दृष्टि से भारत दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा देश है, जिसकी
सीमाएँ सात देशों से मिलती हैं| भारत के 17 राज्यों की सीमाएँ इन पड़ोसी
देशों से मिलती हैं|
| पड़ोसी देश |
सीमा रेखा की लंबाई(किमी. में) |
सीमा से लगे भारतीय राज्यों की संख्या |
सीमा से लगे भारतीय राज्यों के नाम |
|
|
|
|
| बांग्लादेश |
4096.7 |
5 |
पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम |
|
|
|
| चीन |
3488 |
5 |
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश |
|
|
|
|
| पाकिस्तान |
3323 |
4 |
जम्मू एवं कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, गुजरात |
|
|
|
| नेपाल |
1751 |
5 |
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार |
|
|
|
| म्यांमार |
1643 |
4 |
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम |
|
|
|
| भूटान |
699 |
4 |
सिक्किम , पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश |
|
|
|
| अफगानिस्तान |
106 |
1 |
जम्मू एवं कश्मीर (PoK) |
|
|
|
- रेडक्लिफ रेखा- यह रेखा भारत और पाकिस्तान व भारत और बांग्लादेश को अलग करती है| मूलतः भारत और पाकिस्तान के बीच की इस रेडक्लिफ रेखा का निर्धारण सर सायरिल रेडक्लिफ
द्वारा वर्ष 1947 में किया गया था| इस रेखा के निर्धारण के समय बांग्लादेश
पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना जाता था और पाकिस्तान का ही हिस्सा था|
बाद में पूर्वी पाकिस्तान के बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र होने के बाद
रेडक्लिफ रेखा भारत और बांग्लादेश के बीच की भी सीमा रेखा बन गयी|
- मैकमोहन रेखा- मैकमोहन रेखा भारत को चीन से अलग करती है और इसका निर्धारण सर हेनरी मैकमोहन द्वारा वर्ष 1914 में किया गया था|
- डूरंड रेखा- डूरंड रेखा भारत को अफगानिस्तान से अलग करती है| इस रेखा का निर्धारण सर हेनरी मोर्टिमर डूरंड
द्वारा वर्ष 1896 में किया गया था| भारत के विभाजन से पूर्व, भारत व
पाकिस्तान एक ही देश थे, भारत व अफगानिस्तान की सीमा का निर्धारण डूरंड
रेखा द्वारा ही होता था| यह भारत की सबसे छोटी सीमा रेखा है और वर्तमान में
‘पाक-अधिकृत कश्मीर’ (PoK) और अफगानिस्तान को अलग करती है|
वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के बाद पाकिस्तान भारत और
पाकिस्तान के मध्य स्थित तब तक स्वतंत्र जम्मू-कश्मीर रियासत पर स्थानीय
जनजातियों के सहयोग से पाकिस्तान ने आक्रमण कर दिया| इसके बाद जम्मू-कश्मीर
रियासत के महाराज हरी सिंह ने भारत से मदद मांगी और भारत के साथ विलय पत्र
पर हस्ताक्षर कर दिये| भारतीय सेना द्वारा आक्रमणकारियों को खदेड़ दिया गया
लेकिन जम्मू-कश्मीर के जिस क्षेत्र पर पाकिस्तान द्वारा कब्जा कर लिया गया
था उसे वापस नहीं लिया जा सका क्योंकि यह सीमा विवाद संयुक्त राष्ट्र संघ
में चला गया| अतः भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य का वह हिस्सा जो पाकिस्तान के
अवैध कब्जे में है, ‘
पाक-अधिकृत कश्मीर’ (PoK) कहलाता है|
Awesome, your post is is so good as I am looking bharat ke padosi desh but I saw that your article is one of the best article on internet. I read your article as I am looking for types of sentence bharat ke padosi desh with trick gk
ReplyDeleteI really appreciate you hard work please carry on or continue this effort.
Thanks.